
UP Board Admit Card 2025 District Wise: उत्तर प्रदेश स्टेट बोर्ड ऑफ़ हाई स्कूल एंड इंटरमीडिएट एजुकेशन बोर्ड द्वारा अगर आप भी इस सत्र 2024-25 की परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो आप सभी विद्यार्थी इस समय UP Board Admit Card 2025 District Wise के बारे में जानने का प्रयास कर रहे हैं। जिससे जुड़ी जानकारी इस लेख में विस्तार पूर्वक आगे बताया गया है।
क्योंकि हर वर्ष यूपी बोर्ड की परीक्षा में लाखों विद्यार्थी भाग लेते हैं। उसी भांति इस वर्ष भी 10th 12th की परीक्षा में 54 लाख से अधिक विद्यार्थी सम्मिलित होने जा रहे हैं। जिनकी प्रैक्टिकल परीक्षाएं 23 जनवरी से शुरू होने जा रही है। ऐसे में सभी विद्यार्थियों को अपने रोल नंबर की आवश्यकता होती है। क्योंकि यह रोल नंबर विद्यार्थियों को अपने एडमिट कार्ड के माध्यम से ही मिलता है।

ऐसे में सभी विद्यार्थी इस समय गूगल पर यूपी बोर्ड 10th 12th का रोल नंबर कैसे निकाले? और यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड डिस्ट्रिक्ट वाइज कैसे डाउनलोड करें? जिससे जुड़ी जानकारी खूब सर्च कर रहे हैं। ऐसे में आप सभी विद्यार्थियों का एडमिट कार्ड कब जारी किया जाएगा? एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक क्या है? जिससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी आगे इस लेख में साझा की गई है।
UP Board Admit Card 2025 Overview
Board Name | Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad (UPMSP) उत्तर प्रदेश स्टेट बोर्ड ऑफ़ हाई स्कूल एंड इंटरमीडिएट एजुकेशन 2025 |
Exam Name | Board of High School & Intermediate Exam 2025 |
Post Name | UP Board Admit Card 2025 District Wise |
Post Type | UP Board Admit Card |
Session | 2024-25 |
UP Board Admit Card 2025 District Wise | Given Below |
Exam Mode | Offline |
Official website | @upmsp.edu.in |
UP Board Admit Card 2025 Latest Update
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा यूपी बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी 2025 से शुरू हो रही है। ऐसे में आप सभी का प्रैक्टिकल परीक्षाएं अर्थात प्रयोगात्मक परीक्षाएं 23 जनवरी से लेकर 8 फरवरी 2025 के बीच दो चरणों में 18 मंडलों में आयोजित की जाएगी। या प्रैक्टिकल परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरा और वॉइस रिकॉर्डर के बीच में आयोजित की जाएगी।
इस बार प्रधानाध्यापक या फिर शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को अतिरिक्त नंबर नहीं दिया जाएगा। क्योंकि इस बार आप सभी की प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान अर्थात बाइबल लेते समय उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी। और उसे सीधा बोर्ड को भेजा जाएगा। जिससे कि जिस विद्यार्थी का परफॉर्मेंस ऐसा होगा। उसको उसी हिसाब से बोर्ड द्वारा प्रैक्टिकल में नंबर दिया जाएगा। उसके बाद आप सभी की बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं। सभी विद्यार्थियों को इस वर्ष बोर्ड परीक्षा के दौरान बहुत ही ज्यादा सतर्क रहना होगा। क्योंकि आप सभी विद्यार्थियों को इस बार परीक्षा केंद्र में आधे घंटे पहले पहुंचना होगा।उसके बाद आपको किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या गैजेट लेकर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आपको सिर्फ और सिर्फ एक फोटो आधार कार्ड के साथ एडमिट कार्ड ही ले जाने की अनुमति दी जाएगी।
UP Board Admit Card 2025 Kab Aayega
यूपी बोर्ड की परीक्षा 24 फरवरी से शुरू हो रही है। ऐसे में आप सभी का एडमिट कार्ड 10 फरवरी 2025 तक आधिकारिक रूप से जारी कर दिया जाएगा। जिसे आप सभी विद्यार्थी अपने विद्यालय में जाकर प्राप्त कर सकते हैं। क्योंकि यह एडमिट कार्ड आपके विद्यालय के प्रधानाध्यापक ही विद्यालय की लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड की सहायता से डाउनलोड कर सकेंगे।
डाउनलोड करने के पश्चात उसमें मोहर और विद्यालय का हस्ताक्षर करने के पश्चात ही सभी विद्यार्थियों को दिया जाएगा। ऐसे में प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान आप सभी विद्यार्थियों को अपना रोल नंबर आपके विद्यालय को भेज दिया गया है। जिसे आप सभी अपने प्रधानाध्यापक के माध्यम से प्राप्त करके प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान अंकों में और शब्दों में लिख सकते हैं। या रोल नंबर 7 अंकों का होगा।
How to Download UP Board Admit Card 2025 District Wise
उत्तर प्रदेश के सभी विद्यार्थियों की जानकारी के लिए बता दें कि आपका एडमिट कार्ड जिलेवार नहीं जारी किया जाता लेकिन यूपी बोर्ड को अधिकारी वेबसाइट पर जाकर आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं जिसका आसान स्टेप नीचे बताया गया है-
- सबसे पहले हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के सभी विद्यार्थी यूपी बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- उसके बाद होम पेज पर दिखाई दे रहे UP Board Admit Card 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
- उसके बाद आपके स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा जिसमें आपको विद्यालय की लॉगिन आईडी और पास।वर्ड को दर्ज करना होगा।
- इसके बाद ही आपका एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा जिसे आप सभी सहेज कर या फिर डाउनलोड करके रख सकते हैं।
Note: यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड के अलावा भी यूपी बोर्ड परीक्षा से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां आप सभी विद्यार्थी यूपी बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। जैसे की टाइम टेबल, परीक्षा केंद्र सूची, मॉडल पेपर और सैंपल पेपर जैसी जानकारी वहां पर प्राप्त कर सकते हैं।
UP Board Admit Card 2025 District Wise | Click Here |
Official Website | Click Here |

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम सूरज है मैं पेसे से HDFC बैंक में मैनेजर हूं इसी के साथ मैं पिछले दो वर्षों से यूपी बोर्ड परीक्षा से संबंधित आर्टिकल लिखने में दिलचस्प रखता हूं जिसके माध्यम से यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं विद्यार्थियों को अपने माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज (UPMSP) जिसे हम उत्तर प्रदेश स्टेट बोर्ड आफ हाई स्कूल एंड इंटरमीडिएट एजुकेशन बोर्ड के नाम से भी जानते है उसकी समस्त जानकारियां upmspnews.in के माध्यम से देता हूं